उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

झबरेड़ा में बिजली व्यवस्था को लेकर विधायक वीरेंद्र जाती का बड़ा एक्शन

झबरेड़ा में बिजली व्यवस्था को लेकर विधायक वीरेंद्र जाती का बड़ा एक्शन

झबरेड़ा।

झबरेड़ा क्षेत्र में लंबे समय से चरमराई बिजली व्यवस्था को लेकर विधायक वीरेंद्र जाती ने सख्त रुख अपनाया है। बार-बार शिकायतों और चेतावनी के बावजूद जब ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो विधायक ने अधिकारियों के आवासों की बिजली कटवाकर कड़ा संदेश दिया।

जानकारी के अनुसार विधायक वीरेंद्र जाती ने 15 दिन पहले ही ऊर्जा निगम के अधिकारियों को चेतावनी दे दी थी कि यदि क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार नहीं हुआ, तो कार्रवाई तय है। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते झबरेड़ा की जनता को लगातार बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और घंटों अंधेरे का सामना करना पड़ता रहा।

जनता की परेशानी को देखते हुए विधायक ने स्वयं हस्तक्षेप किया और ऊर्जा निगम के जिम्मेदार अधिकारियों के आवासों की बिजली आपूर्ति बंद करवा दी। इस कदम से निगम में हड़कंप मच गया है।

विधायक के इस फैसले से क्षेत्रवासियों में संतोष और खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि “अब अधिकारियों को भी वही समस्या झेलनी पड़ी है, जिससे जनता रोज़ जूझ रही थी।”

जनता को उम्मीद है कि इस सख्त कार्रवाई के बाद झबरेड़ा क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में जल्द ही स्थायी सुधार देखने को मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button