उत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूननगर पंचायत इमली खेड़ारूडकीहरिद्वार

कलियर विधानसभा में जय भगवान सैनी की दावेदारी हुई तेज, समर्थकों ने संभाला मोर्चा; बोले—2027 में भाजपा को जिताकर ही रहेंगे!

 

पिरान कलियर। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पिरान कलियर विधानसभा में राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी कड़ी में भाजपा नेता जय भगवान सैनी की टीम ने क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ाते हुए लगातार विभिन्न कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों के माध्यम से अपनी दावेदारी को मजबूत करना शुरू कर दिया है।

जय भगवान सैनी के समर्थक और कार्यकर्ता लगातार क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इन कार्यक्रमों के जरिए कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जनता के बीच अपनी उपस्थिति भी दर्ज करा रहे हैं। टीम की बढ़ती सक्रियता को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

 

कार्यक्रमों में शामिल कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए कहा कि इस बार उनका लक्ष्य पिरान कलियर विधानसभा में भाजपा का विधायक जिताना है। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर भाजपा की नीतियों एवं केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएंगे।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस बार पिरान कलियर विधानसभा में कमल खिलाने के लिए पूरी ताकत लगाई जाएगी। जय भगवान सैनी की लगातार बढ़ती सक्रियता और समर्थकों के उत्साह ने विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाओं को और तेज कर दिया है। अब देखना होगा कि आगामी चुनाव में उनकी दावेदारी पार्टी के भीतर किस तरह आगे बढ़ती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button