उत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

कोतवाली भगवानपुर के ग्राम लाम ग्रंट में बड़ा हादसा:- बेकाबू डम्पर घुसा गरीब के घर में

दीवार तोड़कर नाले में पलटा, ग्रामीणों में भारी आक्रोश*

 

भगवानपुर। लाम ग्रंट, भगवानपुर कोतवाली भगवानपुर क्षेत्र के लाम ग्रंट गांव में 6 अक्टूबर की सुबह करीब 2 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। बजरी से भरा एक बेकाबू डम्पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गरीब व्यक्ति के घर में जा घुसा।

पीड़ित उदय सिंह, निवासी लाम ग्रंट, जिला हरिद्वार का मकान इस हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। गनीमत रही कि परिवार दूसरे कमरे में होने से जानी नुकसान टल गया, नहीं तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

ग्रामीणों ने लगाया अवैध खनन का आरोप

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में दिन-रात अवैध खनन से भरे डम्पर और ट्रक बेलगाम दौड़ते हैं। इसी सड़क से छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि तेज रफ्तार खनन वाहनों के कारण पहले भी कई बार लोगों के साथ दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

*ग्रामीणों की मांग -* पुलिस प्रशासन द्वारा दिन-रात अवैध खनन से भरे इन वाहनों को रोका जाए और गांव के अंदर से तेज रफ्तार में जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।घटना की सूचना पर भगवानपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। वहीं पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे और मदद की गुहार लगाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button