बाजूहेड़ी। क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव का माहौल उस समय भक्तिमय हो गया, जब बाजूहेड़ी नवयुवक श्री रामलीला समिति (रजि.) की ओर से आयोजित श्री रामलीला का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं सोसाइटी अध्यक्ष अनिल पाल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और विधिवत रूप से रामलीला का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर अनिल पाल ने कहा कि श्री राम का जीवन सत्य, मर्यादा, त्याग और धर्म का संदेश देता है। रामलीला के माध्यम से नई पीढ़ी को हमारी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

उद्घाटन कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। रामलीला मंचन शुरू होते ही पूरा माहौल भक्ति और उत्साह से सराबोर हो गया। बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया और जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

समिति ने क्षेत्रवासियों से रामलीला के आगामी मंचनों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।




