उत्तराखंडनगर पंचायत इमली खेड़ा

इमलीखेड़ा में ट्यूबवेल चोरों का आतंक? बार-बार हो रही चोरी से किसान परेशान, पुलिस से कार्रवाई की मांग

 

इमलीखेड़ा। खेतों में लगे निजी ट्यूबवेल अब चोरों के निशाने पर हैं। क्षेत्र में स्टार्टर, केबल और विद्युत उपकरण चोरी होने की बार-बार सामने आ रही घटनाओं से ट्यूबवेल मालिकों में नाराजगी और चिंता बढ़ती जा रही है। पीड़ितों का कहना है कि लगातार चोरी से आर्थिक नुकसान के साथ खेतों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता बनी हुई है।

मामले को लेकर अभिषेक सैनी और अमित सैनी ने पुलिस चौकी इमलीखेड़ा में लिखित प्रार्थना पत्र देकर तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, उनके निजी ट्यूबवेलों से भी विद्युत उपकरण चोरी हो चुके हैं और इस तरह की घटनाएं वर्ष में कई बार हो रही हैं।

 

पीड़ितों ने पुलिस से मांग की है कि चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थलों का निरीक्षण किया जाए, आसपास के सीसीटीवी फुटेज, संदिग्ध गतिविधियों और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जाए तथा अज्ञात चोरों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही चोरी हुए सामान की बरामदगी के प्रयास किए जाएं।

 

बार-बार चोरी के बावजूद अगर घटनाओं पर प्रभावी रोक नहीं लगी तो जिम्मेदारी किसकी होगी? यह सवाल अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। ट्यूबवेल मालिकों का कहना है कि खेतों में रात के समय सुरक्षा को लेकर पहले से ही चिंता रहती है और लगातार चोरी की घटनाओं ने परेशानी और बढ़ा दी है।

 

पीड़ितों ने स्पष्ट किया है कि यदि चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होती और ऐसी वारदातें जारी रहती हैं तो मामले को उच्च पुलिस अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के समक्ष लिखित शिकायत के माध्यम से उठाया जाएगा।

 

अब देखना यह है कि पुलिस इस शिकायत पर कितनी गंभीरता से जांच करती है और लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए क्या ठोस कदम उठाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button