उत्तराखंडदेहरादूनहरिद्वार

गैरसैंण में 27 अक्टूबर से शुरू होगा उत्तराखंड विधानसभा का तृतीय सत्र, राज्यपाल ने दी मंजूरी

 

देहरादून। उत्तराखंड की पंचम विधानसभा का वर्ष 2026 का तृतीय सत्र आगामी 27 अक्टूबर से गैरसैंण में शुरू होगा। राज्यपाल ने विधानसभा सत्र आहूत करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सत्र मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे से भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन, गैरसैंण, जनपद चमोली में प्रारंभ होगा।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने सत्र की तैयारियों को लेकर कहा कि उनका सचिवालय पूरी तरह तैयार है और आवश्यक औपचारिक कार्यवाही की जा रही है।

विधानसभा सत्र को लेकर सचिवालय स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होगी। गैरसैंण में विधानसभा सत्र के आयोजन को लेकर प्रशासनिक एवं विधायी तैयारियों पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button