। पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र के इमली खेड़ा मंडल में भारतीय जनता पार्टी की एक भव्य एवं ऐतिहासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुनीश सैनी ने की। इस दौरान मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, सभासद और पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की मजबूती, क्षेत्रीय विकास और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने पर व्यापक चर्चा की गई।

बैठक में कार्यकर्ताओं का उत्साह और जोश देखने लायक था। पूरे कार्यक्रम स्थल पर भाजपा के समर्थन में लगे नारों और कार्यकर्ताओं की भारी भागीदारी ने यह साफ संकेत दिया कि इमली खेड़ा मंडल में भाजपा लगातार मजबूत होती जा रही है। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी समय में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
अपने संबोधन में मुनीश सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की नीति पर लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के हित में ऐतिहासिक योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

बैठक के दौरान क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी की गई। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे अपने-अपने गांवों की समस्याओं को संगठन और प्रशासन तक पहुंचाएं ताकि उनका शीघ्र समाधान कराया जा सके। साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और नए लोगों को भाजपा से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया गया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि इमली खेड़ा मंडल के इतिहास में पहली बार किसी बैठक में इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए हैं। इसे भाजपा की मजबूत संगठनात्मक शक्ति और जनता के बढ़ते विश्वास का प्रतीक बताया गया।
बैठक का समापन क्षेत्र के समग्र विकास, भाजपा संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों में ऐतिहासिक सफलता के संकल्प के साथ हुआ।
कार्यक्रम में इमली खेड़ा मंडल अध्यक्ष गौरव मोहन सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज पाल, अनील पाल चेयरमैन, पंकज सैनी मंडल महामंत्री, नवीन पाल मंडल महामंत्री, कवर पाल सैनी, अश्वनी सैनी, धुली सिंह रोड, पवन रोड, धीरज प्रधान, अभिनव सैनी चेयरमैन, संदीप पूरी, अमित पाल, अनीता सैनी, सुरेंद्र, प्रमोद सैनी, राकेश मास्टर जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




