उत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूननैनीतालरूडकीहरिद्वार

मूलदासपुर में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, हाईवे निर्माण में लगे ट्रक-डंपर रोके सैनी महापंचायत प्रदेश अध्यक्ष अंकित सैनी

 

 रुड़की-हरिद्वार हाईवे से गांव मूलदासपुर उर्फ माजरा को जोड़ने वाले मार्ग की समस्या को लेकर रविवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लंबे समय से सर्विस रोड निर्माण की मांग कर रहे ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य में लगे ट्रकों और डंपरों को रोककर अपना विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि लिखित आश्वासन मिलने के बावजूद निर्धारित समय में काम शुरू नहीं किया गया, जिससे उन्हें विरोध का रास्ता अपनाना पड़ा।

ग्रामीणों के अनुसार, रुड़की-हरिद्वार हाईवे पर निर्माणाधीन मार्ग में गांव की ओर आने-जाने के लिए बनाए गए अंडरपास की ऊंचाई कम होने के कारण भविष्य में बड़े और ऊंचे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। इस समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने हाईवे के किनारे-किनारे अंडरपास से गांव तक सर्विस रोड बनाने की मांग उठाई थी, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी न हो।

ग्रामीणों ने बताया कि उनके प्रयासों के बाद परियोजना निदेशक की ओर से एक सप्ताह के भीतर कच्चा मार्ग और एक माह के भीतर पक्का मार्ग बनाने का लिखित आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद निर्धारित समय में निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित ठेकेदार और निर्माण एजेंसी की ओर से भी उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा था। इसी बात को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती चली गई।

 

आश्वासन के बाद भी काम शुरू नहीं होने पर रोका निर्माण कार्य

रविवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे निर्माण कार्य में लगे ट्रक और डंपरों को रोककर अपना विरोध जताया तथा निर्माण कार्य बाधित करने का निर्णय लिया। इस दौरान ग्रामीणों और ठेकेदार के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। स्थिति को देखते हुए संबंधित ठेकेदार मौके पर पहुंचा और सर्विस रोड का निर्माण कार्य शुरू कराया।

 

काम शुरू होते ही आंदोलन फिलहाल स्थगित

 

सर्विस रोड का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद ग्रामीणों ने फिलहाल अपना आंदोलन स्थगित करने की बात कही। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी मुख्य मांग गांव तक आने-जाने के लिए उचित सर्विस रोड का निर्माण कराना है। अब ग्रामीणों की नजर इस बात पर रहेगी कि निर्माण कार्य तय समय में पूरा होता है या नहीं।

 

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि संबंधित विभाग और निर्माण एजेंसी अब इस कार्य को गंभीरता से लेते हुए जल्द पूरा कराएंगे, ताकि गांव के लोगों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

ये ग्रामीण रहे मौजूद

इस दौरान ग्राम प्रधान देवराज सैनी, राजकुमार, गजे सिंह सैनी, सामाजिक संगठन के अध्यक्ष अंकित सैनी, पूर्व प्रधान प्रत्याशी मांगेराम धारीवाल, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि संदीप सैनी, पूर्व प्रधान प्रत्याशी सुमित सैनी, पूर्व प्रधान प्रत्याशी हरीश सैनी, ग्राम पंचायत सदस्य विपिन सैनी, सचिन सैनी, शुभम सैनी, लक्की सैनी, संदीप सैनी, अक्षय सैनी, विशाल, नीटू, ललित कुमार, रोहित सैनी, विकल्प सैनी, अंकुर सैनी, दीपक कुमार और धीर सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button