उत्तराखंडरूडकीहरिद्वार

मक़्तूलपुरी आवास पर चीनू पंडित से मिले चेयरमैन प्रवेज सुल्तान, बधाई एवं शुभकामनाओं के साथ दिया सम्मान

मक़्तूलपुरी आवास पर चीनू पंडित से मिले चेयरमैन प्रवेज सुल्तान, बधाई एवं शुभकामनाओं के साथ दिया सम्मान

रुड़की। मक़्तूलपुरी स्थित आवास पर रविवार को उस समय राजनीतिक एवं सामाजिक माहौल गर्मजोशी से भर गया, जब नगर पंचायत रामपुर के चेयरमैन  प्रवेज सुल्तान विशेष रूप से युवा समाजसेवी एवं चर्चित युवा चेहरे चीनू पंडित से मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान चेयरमैन प्रवेज सुल्तान ने चीनू पंडित को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक कार्यों की खुलकर सराहना की।

मुलाकात के दौरान दोनों के बीच क्षेत्र के विकास, सामाजिक भाईचारे, युवाओं की भागीदारी और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। चेयरमैन प्रवेज सुल्तान ने कहा कि आज समाज को ऐसे युवाओं की आवश्यकता है जो लोगों के सुख-दुख में खड़े होकर समाजहित में कार्य करें और चीनू पंडित इसी सोच के साथ लगातार जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि चीनू पंडित का बढ़ता जनसंपर्क और लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता यह दर्शाती है कि युवा वर्ग अब समाज और क्षेत्र के विकास को लेकर गंभीरता से आगे आ रहा है। प्रवेज सुल्तान ने कहा कि समाज में आपसी सौहार्द, भाईचारा और विकास की भावना को मजबूत करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए।

वहीं चीनू पंडित ने चेयरमैन प्रवेज सुल्तान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठों का स्नेह, समर्थन और मार्गदर्शन उन्हें लगातार जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाना और जरूरतमंद लोगों की आवाज़ बनना ही उनका उद्देश्य है।

मुलाकात के दौरान समर्थकों और शुभचिंतकों की मौजूदगी से माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण बना रहा। दोनों नेताओं की आत्मीय मुलाकात को क्षेत्र में सामाजिक एकता और आपसी सम्मान का सकारात्मक संदेश माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी इस मुलाकात की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संवाद समाज में भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button