उत्तराखंडनगर पंचायत इमली खेड़ारूडकीहरिद्वार

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के मंदिर के सामने गंदगी ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल, नगर पंचायत से महज 100 मीटर दूर बदहाली

कैबिनेट मंत्री के मंदिर के सामने गंदगी ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल, नगर पंचायत से महज 100 मीटर दूर बदहाली

इमलीखेड़ा। नगर पंचायत इमलीखेड़ा में सफाई व्यवस्था को लेकर एक बार फिर जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। हैरानी की बात यह है कि कैबिनेट मंत्री से जुड़े मंदिर के सामने भी सफाई व्यवस्था बदहाल नजर आ रही है, जबकि यह स्थान नगर पंचायत कार्यालय से महज करीब 100 मीटर की दूरी पर बताया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत प्रशासन द्वारा सफाई व्यवस्था को लेकर तमाम दावे किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर तस्वीर कुछ और ही दिखाई देती है। मंदिर जैसे सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थल के आसपास नियमित सफाई न होना नगर पंचायत की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

जब नगर पंचायत कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर ही सफाई व्यवस्था का यह हाल है, तो दूर-दराज के वार्डों की स्थिति क्या होगी? यह सवाल अब स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि मौके पर निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाए और मंदिर के आसपास तत्काल सफाई कराई जाए। साथ ही नियमित सफाई और कूड़ा उठान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

अब सवाल यह है कि नगर पंचायत कार्यालय से महज 100 मीटर दूर अगर गंदगी दिखाई दे रही है, तो जिम्मेदार अधिकारी आखिर किस बात का इंतजार कर रहे हैं? क्या अधिकारियों को अपने ही कार्यालय के आसपास की व्यवस्था नजर नहीं आ रही?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button