उत्तराखंडदेहरादूननगर पंचायत इमली खेड़ारूडकीहरिद्वार

सदियों पुराने श्मशान घाट मार्ग के बदले दिन, प्रथम नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी की पहल से शुरू हुआ विकास कार्य

 

 

इमलीखेड़ा। लंबे समय से बदहाल पड़े सदियों पुराने श्मशान घाट मार्ग के दिन अब बदलने लगे हैं। वर्षों से चली आ रही समस्या को देखते हुए प्रथम नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी ने पहल करते हुए जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की मदद से सड़क पर मिट्टी डालने का कार्य शुरू कराया।

श्मशान घाट तक पहुंचने वाला यह मार्ग लंबे समय से ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था। खासकर बरसात के दौरान रास्ते की स्थिति और खराब हो जाती थी। अब मिट्टी डालने का कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में राहत और खुशी का माहौल है।

 

इस विकास कार्य में ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया। लोगों ने एकजुट होकर कार्य में हाथ बंटाया और मनोज सैनी की पहल के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

 

ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट का रास्ता पूरे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। वर्षों पुरानी समस्या पर काम शुरू होना जनसहयोग और जनहित की भावना का बेहतर उदाहरण है।

 

मनोज सैनी की पहल और ग्रामीणों के सहयोग से सदियों पुराने रास्ते पर विकास की नई शुरुआत—इमलीखेड़ा में बदलाव की ओर बढ़ता एक कदम।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button