उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

बीजेपी महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रोमा सैनी की मेहनत रंग लाई खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर गंभीर हैं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, शूटिंग बॉल के अंतराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र*

*नवनीत कुमार एवं सूरज चौधरी को नकद पुरस्कार, सम्मान और सरकारी विभाग में नियुक्ति देने का किया अनुरोध

 

रुड़की/हरिद्वार। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों के प्रोत्साहन और उनके उज्ज्वल भविष्य को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने शूटिंग बॉल विश्व कप-2026 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक हासिल करने वाले उत्तराखंड के खिलाड़ियों श्री नवनीत कुमार एवं श्री सूरज चौधरी को उचित सम्मान, नकद पुरस्कार तथा सरकारी विभाग में नियुक्ति प्रदान करने के संबंध में मुख्यमंत्री उत्तराखंड को पत्र लिखकर अनुरोध किया है।

सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा अक्टूबर 2026 में लिखे गए पत्र के अनुसार, दोनों खिलाड़ियों ने 1 से 3 फरवरी 2026 तक नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित द्वितीय शूटिंग बॉल विश्व कप-2026 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक प्राप्त कर प्रदेश एवं देश का गौरव बढ़ाया। उन्होंने खिलाड़ियों की इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे प्रदेश के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

पत्र में सांसद ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि नियमानुसार दोनों खिलाड़ियों को उचित नकद पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया जाए। साथ ही, उनकी अंतरराष्ट्रीय खेल उपलब्धि को ध्यान में रखते हुए ‘आउट ऑफ टर्न’ आधार पर सरकारी विभाग में नियुक्ति प्रदान करने के विषय में भी आवश्यक कार्यवाही की जाए।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने शूटिंग बॉल एसोसिएशन उत्तराखंड के संदर्भित पत्र के क्रम में दोनों खिलाड़ियों को उत्तराखंड राज्य की खेल नीति के अंतर्गत यथासंभव सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया है।

खिलाड़ियों के सम्मान और भविष्य की चिंता सराहनीय

सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की इस पहल से खेल जगत में प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने और उनकी उपलब्धियों को उचित सम्मान दिलाने के महत्व पर ध्यान केंद्रित हुआ है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मान, आर्थिक सहायता और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने से युवाओं को खेलों में अपना भविष्य बनाने की प्रेरणा मिल सकती है।

श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद, जिन्होंने उत्तराखंड के प्रतिभावान खिलाड़ियों की उपलब्धि को गंभीरता से लेते हुए उनके सम्मान, प्रोत्साहन और भविष्य के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष यह विषय उठाया। खिलाड़ियों के प्रति उनका यह प्रयास खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और प्रदेश में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

अब खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों की निगाहें राज्य सरकार की आगामी कार्यवाही पर रहेंगी, ताकि इन प्रतिभावान खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि के अनुरूप सम्मान और प्रोत्साहन मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button