उत्तराखंडदेहरादूननगर पंचायत इमली खेड़ारूडकीहरिद्वार

बच्चों की सुविधा के लिए आगे आए बीजेपी नेता जय भगवान सैनी, सरस्वती बाल विद्या इंटर कॉलेज में नाला निर्माण शुरू

 

हकीमपुर तुर्रा। विद्यार्थियों की सुविधा और विद्यालय के बेहतर वातावरण को लेकर सरस्वती बाल विद्या इंटर कॉलेज, हकीमपुर तुर्रा में महत्वपूर्ण पहल की गई। विद्यालय परिसर में नाला निर्माण कार्य का जय भगवान सैनी ने फीता काटकर शुभारंभ किया।

नाला निर्माण का कार्य मुख्य रूप से बच्चों के हित और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए कराया जा रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद जल निकासी की समस्या से राहत मिलने के साथ ही विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

 

इस अवसर पर जय भगवान सैनी ने कहा कि बच्चे हमारे समाज का भविष्य हैं और उनके लिए सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाने चाहिए।

नाला निर्माण कार्य शुरू होने पर विद्यालय परिवार और स्थानीय लोगों ने खुशी जताई तथा जय भगवान सैनी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। लोगों ने कहा कि बच्चों के हित में किया गया यह कार्य निश्चित रूप से सराहनीय पहल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button