अल्मोड़ाउत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूननैनीतालरूडकीहरिद्वार

शिवभक्तों की सेवा में आगे आया प्रेस क्लब रुड़की, भव्य कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक मिश्रा

 

रिपोर्ट अभिषेक सैनी 

। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा और सुविधा के उद्देश्य से प्रेस क्लब रुड़की समिति द्वारा शनिवार को भव्य कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ धार्मिक आस्था, सेवा भावना और उत्साह के साथ किया गया। शिविर का उद्घाटन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट एवं एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन से पूर्व अतिथियों ने प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक मिश्रा, महासचिव अश्विनी उपाध्याय एवं समिति के पदाधिकारियों के साथ भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन-अर्चन कर शिविर की मंगल शुरुआत की। इसके बाद शिवभक्त कांवड़ यात्रियों को हलवे का प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा शिविर हजारों श्रद्धालुओं की यात्रा को सहज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रशासन की ओर से कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए सामाजिक संस्थाओं के सहयोग की सराहना की।

एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने शिविर संचालकों से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा श्रद्धालुओं को अनुशासित एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की अपील की। उन्होंने प्रेस क्लब रुड़की समिति के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है और ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होने के साथ-साथ समाज की हर जरूरत में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए भी सदैव तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि कांवड़ सेवा शिविर में शिवभक्तों के लिए भोजन, शीतल पेयजल, प्राथमिक उपचार, विश्राम और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा, “शिवभक्तों की सेवा करना हमारे लिए सौभाग्य, सम्मान और पुण्य का कार्य है। जब तक कांवड़ यात्रा चलेगी, प्रेस क्लब का प्रत्येक सदस्य पूरी निष्ठा, समर्पण और सेवा भावना के साथ श्रद्धालुओं की सेवा में जुटा रहेगा। हमारा उद्देश्य केवल सेवा करना ही नहीं, बल्कि समाज में सहयोग, भाईचारे और मानवता का संदेश देना भी है।”

महासचिव अश्विनी उपाध्याय ने सभी मुख्य अतिथियों, सहयोगियों, समाजसेवियों और समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रेस क्लब भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेता रहेगा।

कार्यक्रम में टीना शर्मा, भंडारा संचालन समिति के अध्यक्ष सुभाष सक्सेना, उपाध्यक्ष रियाज कुरैशी, सचिव नितिन कुमार, कोषाध्यक्ष विनीत त्यागी, निदेशक दीपक अरोड़ा, अंकित त्यागी, दीपक शर्मा, योगराज पाल, संदीप पोहिवाल, तोशी भाई, अनुप सैनी, अभिषेक शर्मा, गौरव वत्स, सुनील पटेल, शुभम, अरुण कुमार, मिक्की जैदी, अनिल सैनी, बबलू सैनी, महेश्वर सिंह, अमित सैनी, आसिफ खान, अभिषेक सैनी, सुमित सैनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान नफीसुल हसन ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को देशभक्ति और श्रद्धा के रंग में रंग दिया, जिसकी उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button