। श्रावण मास के पावन अवसर पर नगर पंचायत इमलीखेड़ा में शिव कावड़ परिवार सेवा समिति द्वारा आयोजित 5वें विशाल शिव भंडारे का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन-पूजन के साथ श्रद्धापूर्वक किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने भाग लेकर भगवान शिव की आराधना की तथा हवन में आहुति अर्पित की। हवन-पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
समिति के संयोजक संजय सैनी ने बताया कि यह शिव कावड़ परिवार सेवा समिति का पांचवां विशाल भंडारा है। उन्होंने कहा कि जब इस सेवा कार्य की शुरुआत की गई थी, तब कुछ ही लोग सहयोग के लिए आगे आए थे, लेकिन भोलेनाथ की कृपा और क्षेत्रवासियों के सहयोग से हर वर्ष शिव कावड़ सेवा परिवार लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज सभी धर्मों और समाज के लोग इस सेवा अभियान से जुड़कर तन, मन और धन से सहयोग कर रहे हैं, जो सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य कांवड़ यात्रियों और शिवभक्तों की निस्वार्थ भाव से सेवा करना है तथा भविष्य में भी यह सेवा अभियान इसी तरह निरंतर जारी रहेगा।
इस अवसर पर सुरेश सैनी, कीर्तन सैनी, राजेश कुमार, अमित कुमार, बालेन्दर सिंह, संजय सैनी, अरविन्दर सैनी, डॉ. अरविन्दर सैनी, आशू सैनी, सावन सैनी, लव कुश सैनी, अजय सैनी, लककी सैनी, राहुल यादव, विनीत प्रजापति, अर्जुन पाल, सौरभ कुमार, परवेश कुमार, सन्नी कुमार, चेतन सैनी, गौतम कुमार, शुभम् सैनी, रोहित सिंह, अनुभव कुमार, आदित्य सैनी, अशोक पाल, सावन बिरला, अरविंद प्रजापति, विपिन कश्यप, सचिन पाल (सभासद), सोनू कुमार, सुमित सिंह तथा सागर सैनी सहित अनेक श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।




