उत्तराखंड

कांवड़ियों की सुविधाओं को लेकर अभिषेक सैनी ने नगर पंचायत इमलीखेड़ा में सौंपा ज्ञापन, पेयजल-शौचालय की तत्काल व्यवस्था की मांग

 

 

। सावन माह में चल रही पवित्र कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर समाजसेवी अभिषेक सैनी ने बुधवार को नगर पंचायत इमलीखेड़ा पहुंचकर अधिशासी अधिकारी (ईओ) के नाम विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन को नगर पंचायत कार्यालय में विधिवत प्राप्त (रिसीव) कर लिया गया।

ज्ञापन में कहा गया है कि प्रतिदिन हजारों की संख्या में शिवभक्त नगर पंचायत इमलीखेड़ा क्षेत्र से होकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। ऐसे में नगर पंचायत की जिम्मेदारी बनती है कि श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं समय रहते उपलब्ध कराई जाएं। वर्तमान में कई स्थानों पर शुद्ध पेयजल, अस्थायी शौचालय और अभाव बना हुआ है, जिससे विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांग श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अभिषेक सैनी ने अपने ज्ञापन में मांग की है कि नगर पंचायत क्षेत्र के प्रमुख कांवड़ मार्गों, विश्राम स्थलों एवं सेवा शिविरों के आसपास पर्याप्त संख्या में अस्थायी शौचालय स्थापित किए जाएं। साथ ही पेयजल टैंकर, वाटर कूलर, कूड़ेदान, व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने कहा कि यदि समय रहते आवश्यक व्यवस्थाएं नहीं की गईं तो स्वच्छता एवं जनस्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिससे कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन से जनहित एवं धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए इस विषय को गंभीरता से लेने और तत्काल प्रभाव से आवश्यक कदम उठाने की मांग की।

अभिषेक सैनी ने उम्मीद जताई कि नगर पंचायत प्रशासन शिवभक्तों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जल्द ही आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगा, जिससे कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button