कलियर । नगर पंचायत इमलीखेड़ा, में अवस्थापना विकास निधि की धनराशि 23 लाख रुपये से दो वार्डो मे बनने वाली इण्टरलॉकिंग सड़कों का क्षेत्रीय विधायक हाजी फुरकान अहमद व नगर पंचायत इमलीखेड़ा के अध्यक्ष मनोज सैनी ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर संयुक्त रूप से शिलान्यास किया गया है ।।
शुक्रवार को इमलीखेड़ा नगर पंचायत के वार्ड 4 व 9 में अवस्थापना विकास निधि के 23 लाख रुपये से।बनने वाली इंटर लॉकिंग सड़क का विधायक हाजी फुरकान अहमद व नगर पंचायत अध्यक्ष मनोंज सैनी ने फीता काटकर सड़क का शिलान्यास किया है
।इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी कहा है कि नगर पंचायत इमलीखेड़ा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर किसी प्रकार की कमी नही होनी दी जायेगी, नगर पंचायत में चहुमुखी विकास किया जाएगा यह उनकी पहली प्राथमिकता है
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में विकास कार्यों को लेकर धन की कोई कमी नही आने दी जाएगी ओर नगरवासियों को विकास कार्यों की सौगात दी जायेगी। इसअवसर पर नगर पंचायत इमलीखेड़ा की ई ओ मंजू चौहान , सभासदगण सचिन कुमार, अभिषेक, सोनिया सैनी, रोशनलाल, नितिन कुमार, कुमारी पूनम देवी, कुमारी प्रियंका , मेहरबान, पवन कुमार , आशु कुमार वर्मा, साहब सिंह, आकाश सैनी, शुभम सैनी , महावीर सैनी, सत्यप्रकाश सैनी, अनिल पाल , शिवकुमार, अजय गोयल,अर्जुन सैनी, ज्ञानचंद प्रजापति ,आदि उपस्थित रहें।



