हकीमपुर। सैनी महापंचायत संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री बड़े भाई मास्टर नीटू सैनी जी की बिटिया रानी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत इमलीखेड़ा के सभासद मोनू सैनी एवं भाजपा नेता जय भगवान सैनी ने पहुंचकर बिटिया रानी को जन्मदिन की हार्दिक और सैनी महापंचायत की पूरी टीम शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।

इस दौरान दोनों ने बिटिया रानी के उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। जन्मदिन समारोह में परिवारजनों एवं शुभचिंतकों ने बिटिया रानी को प्यार और आशीर्वाद देते हुए उनके जीवन में खुशियों की कामना की।
सभासद मोनू सैनी एवं भाजपा नेता जय भगवान सैनी ने मास्टर नीटू सैनी जी के परिवार को भी बिटिया रानी के जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।




