उत्तराखंडकोटद्वाररूडकीहरिद्वार

रक्षा सूत्र कार्यक्रम में दिखी भाजपा सभासदों की दूरी, नवनिर्वाचित और नामित सभासदों की मौजूदगी को लेकर चर्चाएं तेज

 

 

इमली खेड़ा। भाजपा इमली खेड़ा मंडल की ओर से आयोजित रक्षा सूत्र कार्यक्रम में नगर पंचायत इमली खेड़ा के भाजपा सभासदों के बीच दिखाई दी दूरी चर्चा का विषय बनी रही। कार्यक्रम में भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी रही, लेकिन नगर पंचायत के नवनिर्वाचित तथा नामित सभासदों की एकजुट मौजूदगी नजर नहीं आने से राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। ऐसे में नगर पंचायत के भाजपा सभासदों के बीच बनी दूरी को लेकर कार्यकर्ताओं में सवाल उठने लगे हैं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा संगठन के सार्वजनिक कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की एकजुटता पार्टी की मजबूती का संदेश देती है। ऐसे में रक्षा सूत्र जैसे संगठनात्मक कार्यक्रम में सभासदों की अलग-अलग मौजूदगी या गैरमौजूदगी आने वाले दिनों में स्थानीय राजनीति को लेकर कई संकेत दे सकती है*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button