Blogउत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

लोक भवन में सम्मान और आत्मीयता का संगम, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को किया सम्मानित

 

* लोक भवन में अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों के लिए परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों से आत्मीय संवाद किया और लोक भवन में अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग तथा स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया।

 

राज्यपाल ने कहा कि किसी भी संस्थान की सफलता के पीछे अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत, ईमानदारी एवं समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि परिवार का सहयोग व्यक्ति को अपने दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। इसलिए कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवारजनों का योगदान भी सराहनीय है।

समारोह के दौरान राज्यपाल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण से कार्य करने वाले कार्मिक अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनते हैं।

सचिव राज्यपाल रविनाथ रमन ने परिवार मिलन समारोह को सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि इससे अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्यपाल के साथ सीधे संवाद करने तथा अपने विचार साझा करने का अवसर मिला।

 

कार्यक्रम में प्रथम महिला गुरमीत कौर, जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति एस. भदौरिया, अपर सचिव रीना जोशी, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव सहित लोक भवन के अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिजन उपस्थित रहे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button