उत्तराखंडहरिद्वार

भारत सरकार की माननीय केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी का पतंजलि आगमन

शिक्षा, चिकित्सा सेवाओं व महिलाओं को रोजगार सुलभ कर पतंजलि महिला व बाल विकास में कर रहा बड़ा कार्य : आचार्य बालकृष्ण

 

हरिद्वार, 01 जून। आज पतंजलि योगपीठ में भारत सरकार की माननीय केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी का आगमन हुआ जहां पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने मंत्री महोदया का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर आचार्य बालकृष्ण जी तथा मंत्री महोदया के बीच पतंजलि द्वारा संचालित महिला व बाल विकास सेवाओं तथा इस क्षेत्र में पतंजलि तथा केन्द्र सरकार के साझा प्रयासों की भावी कार्य योजनाओं की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि पतंजलि योगपीठ महिलाओं और बच्चों के समग्र विकास के लिए अनेक सेवा कार्य कर रहा है। पतंजलि ने महिलाओं को रोजगार प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सरकार भी महिलाओं व बच्चों के लिए विभिन्न योजनाओं के द्वारा आवश्यक प्रोत्साहन प्रदान कर रही है। बच्चों के विकास, बाल कल्याण, बच्चे के संरक्षण, महिलाओं के विकास में पतंजलि संस्थान अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

चर्चा में आचार्य बालकृष्ण जी ने कहा कि पतंजलि शिक्षा व चिकित्सा आदि सेवाओं से महिलाओं व बच्चों के विकास के लिए बड़ा कार्य कर रहा है। पतंजलि गुरुकुलम्, आचार्यकुलम्, पतंजलि विश्वविद्यालय तथा पतंजलि आयुर्वेद कॉलेज शैक्षणिक सेवाओं से बच्चों को उन्नति के मार्ग पर प्रशस्त कर रहा है। वहीं पतंजलि आयुर्वेद हॉस्पिटल में महिलाओं व बच्चों के लिए विशेष रूप से स्वास्थ्य सम्बंधी सेवाएं संचालित हैं। छोटे बच्चों के समुचित विकास के लिए समय-समय पर स्वर्णामृतप्राशनम् शिविरों का आयोजन किया जाता है। आचार्य जी ने कहा कि पतंजलि योगपीठ ने महिलाओं को रोजगार के अवसर सुलभ कर उनमें स्वाभिमान व स्वावलम्बन का संचार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button