उत्तराखंडदेहरादूननगर पंचायत इमली खेड़ारूडकीहरिद्वार

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने किया विकास भवन स्थित शौचालयों की साफ-सफाई व्यवस्थाओं का निरीक्षण

 

 

हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने शुक्रवार को विकास भवन स्थित शौचालयों का औचक निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शौचालयों की नियमित सफाई, स्वच्छता, पेयजल उपलब्धता, प्रकाश व्यवस्था तथा आवश्यक सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया।

                  मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विकास भवन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में आमजन विभिन्न कार्यों के लिए आते हैं, इसलिए परिसर में स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की गंदगी, दुर्गंध अथवा अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न होने पाए।

       उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा स्वच्छता एवं साफ-सफाई के संबंध में जारी गाइडलाइन का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए। शौचालयों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा निर्धारित समय पर सफाई कार्य कराया जाए, जिससे आमजन एवं कर्मचारियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

           डॉ. ललित नारायण मिश्र ने कहा कि स्वच्छता व्यवस्था को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। यदि निरीक्षण के दौरान कहीं भी साफ-सफाई व्यवस्था में कमी पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

          उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए नियमित निरीक्षण एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करें, जिससे विकास भवन परिसर में साफ, स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button