सावन माह के पावन अवसर पर क्षेत्र में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में कलाकारों ने देवों के देव महादेव और मां पार्वती के दिव्य स्वरूप में मनमोहक नृत्य एवं धार्मिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
महादेव और मां पार्वती के स्वरूप में सजे कलाकारों की प्रस्तुति जैसे ही शुरू हुई, पूरा माहौल शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं और सर्वसमाज के सम्मानितजनों ने भक्ति भाव में झूमते हुए कार्यक्रम का आनंद लिया। इस दौरान हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि सावन के पवित्र महीने में इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारे, आपसी प्रेम और धार्मिक भावना को मजबूत करते हैं। शिव-पार्वती की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया और कार्यक्रम में मौजूद हर व्यक्ति भक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
आयोजकों ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं एवं सर्वसमाज के सम्मानितजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे और क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि का वास हो।




