उत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूननगर पंचायत इमली खेड़ारूडकीहरिद्वार

“चेले ने किया गुरु का इलाज, अब जनता करेगी हिसाब”, बड़े आंदोलन का ऐलान सभासद वार्ड नंबर 4 प्रतिनिधि शिवकुमार सैनी

 

इमली खेड़ा। नगर पंचायत इमली खेड़ा में बिजलीघर के पास कथित रूप से की जा रही अवैध प्लॉटिंग को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। सभासद प्रतिनिधि शिवकुमार सैनी ने इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि नियमों को ताक पर रखकर प्लॉटिंग की गई और प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की, तो क्षेत्र की जनता को साथ लेकर आर-पार का आंदोलन किया जाएगा।

शिवकुमार सैनी ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत क्षेत्र में प्रभावशाली लोगों के संरक्षण में कथित रूप से अवैध प्लॉटिंग का खेल चल रहा है। उन्होंने कहा कि सबसे हैरानी की बात यह है कि जो लोग पहले ऐसी गतिविधियों का विरोध करते थे, आज उन्हीं पर सवाल उठ रहे हैं। इसी संदर्भ में उन्होंने कहा, “चेले ने किया गुरु का इलाज, लेकिन अब जनता सच का हिसाब करेगी।”

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि बिजलीघर के पास की जा रही कथित प्लॉटिंग की तत्काल राजस्व एवं संबंधित विभागों से निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि जांच में किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध कब्जा सामने आता है, तो दोषियों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

 

शिवकुमार सैनी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो क्षेत्र के नागरिकों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर धरना-प्रदर्शन, जनआंदोलन और प्रशासन का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि सरकारी भूमि, कानून और जनहित की रक्षा के लिए है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अवैध गतिविधियों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएं और जनहित की इस मुहिम में अपना सहयोग दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button