उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

कलियर विधानसभा में भाजपा का बड़ा दांव, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट को मिली प्रभारी की जिम्मेदारी

रिपोर्ट अभिषेक सैनी 

। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट को कलियर विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस निर्णय के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिल रहा है।

 

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि महेंद्र भट्ट के संगठनात्मक अनुभव, कुशल नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के साथ मजबूत तालमेल का लाभ अब सीधे कलियर विधानसभा को मिलेगा। उनके नेतृत्व में बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और जनसंपर्क अभियान को गति देने की रणनीति तैयार की जाएगी।

भाजपा नेताओं का कहना है कि कलियर विधानसभा में पार्टी को मजबूत आधार देने के लिए यह नियुक्ति बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी। महेंद्र भट्ट का संगठन संचालन का लंबा अनुभव और चुनावी रणनीति बनाने की क्षमता भाजपा को नई मजबूती प्रदान करेगी। कार्यकर्ताओं का विश्वास है कि उनके नेतृत्व में पार्टी का जनाधार बढ़ेगा और आगामी विधानसभा चुनाव में कलियर में कमल खिलाने का सपना साकार होगा।

प्रदेश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे पार्टी हाईकमान की दूरदर्शी सोच बताया है। उनका कहना है कि महेंद्र भट्ट के मार्गदर्शन में संगठन पहले से अधिक सक्रिय होगा और क्षेत्र में विकास, जनसंपर्क तथा संगठन विस्तार को नई गति मिलेगी।

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि अब लक्ष्य स्पष्ट है—घर-घर भाजपा, बूथ-बूथ भाजपा और कलियर विधानसभा में कमल खिलाना। पार्टी जल्द ही विधानसभा स्तर पर व्यापक जनसंपर्क अभियान और संगठनात्मक बैठकों की शुरुआत करेगी, जिससे आगामी चुनावों में भाजपा और अधिक मजबूती के साथ मैदान में उतर सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button