रिपोर्ट अभिषेक सैनी 
पुहाना स्थित रूड़की इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आरआईटी) को ए0आई0सी0टी0ई0 द्वारा ब्लाकचैन टेनोलॉजी में एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड 2024 मिला। यह अवार्ड ए0आई0सी0टी0ई0 मुख्यालय, नेषनल मण्डेला मार्ग, नई दिल्ली स्थित एक सामारोह में आर0आई0टी0 रूडकी को किया गया। यह अवार्ड प्राप्त करने वाला उत्तराखण्ड का एकमात्र संस्थान है। सामारोह में उपस्थित ए0आई0सी0टी0ई0 के चैयरमैन प्रो0 टी0जी0सीताराम तथा डा0 अनिल स्रहसबुद्धि, चैयरमैन एन0ई0टी0एफ0, नैक एवं एन0बी0ए0 द्वारा यह अवार्ड संस्थान के निदेषक डा0 पराग जैन को प्रदान किया। इस अवसर पर संस्थान के एकेडमिक डीन गौरव चर्तुवेदी भी मौजूद रहे।

यह अवार्ड आर0आई0टी0 को ब्लाकचैन टेक्नोलॉजी में विषेश योगदान के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर संस्थान के मैनेजमेेन्ट टस्ट्रीज यष अग्रवाल व नमन बंसल ने षुभकामनाए दी और कहा कि यह हमारे षिक्षको की अपार मेहनत का परिणाम है तथा यह पुरूस्कार ज्ञान साझा करने, उद्योग-शिक्षा सहयोग, और ब्लॉकचेन तकनीक के क्षेत्र में उत्कृष्टता को प्रदर्षित करने का परिणाम है। उन्होने कहा कि भविश्य में भी संस्थान ऐसे ही उत्कृश्ट कार्य करता रहेगा।




