। नगर पंचायत इमलीखेड़ा की होनहार खिलाड़ी प्राची सैनी ने अपनी मेहनत, लगन और शानदार खेल प्रदर्शन के दम पर रेसलिंग के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उत्तराखंड स्टेट रेसलिंग प्रतियोगिता में प्राची सैनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।

इस उपलब्धि के साथ ही प्राची सैनी का चयन आगामी 23 दिसंबर से 25 दिसंबर तक वाराणसी में आयोजित होने वाली सीनियर रेसलिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस प्रतियोगिता में वह उत्तराखंड की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगी और प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए मैदान में उतरेंगी।
प्राची सैनी की इस सफलता से नगर पंचायत इमलीखेड़ा सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि छोटे कस्बों और गांवों की बेटियां भी अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर खेल के बड़े मंच तक पहुंच सकती हैं।

अब क्षेत्रवासियों और खेल प्रेमियों की निगाहें वाराणसी में होने वाली प्रतियोगिता पर टिकी हैं। सभी को उम्मीद है कि प्राची सैनी वहां भी अपने शानदार प्रदर्शन से उत्तराखंड के लिए पदक जीतकर इमलीखेड़ा का नाम प्रदेश और देश में रोशन करेंगी।
प्राची सैनी की इस शानदार उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं वाराणसी प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं। इमलीखेड़ा को अपनी इस होनहार बेटी पर गर्व है।




