उत्तराखंडदेहरादूनपिरान कलियररूडकीहरिद्वार

हरचंदपुर क्लब ने जीती पहली जिला सीनियर शूटिंग बॉल चैंपियनशिप, 12 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा चयन

 

हरिद्वार। ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल में प्रथम जिला स्तरीय सीनियर शूटिंग बॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले की छह टीमों ने प्रतिभाग किया। रोमांचक मुकाबलों में हरचंदपुर क्लब की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मुंडलाना की टीम दूसरे स्थान पर रही।

 

शूटिंग बॉल एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार के महासचिव रिशु ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर 12 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय सीनियर शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता देहरादून में आयोजित होनी प्रस्तावित है। इसमें चयनित खिलाड़ी हरिद्वार जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

 

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद शहजाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक वाजिद अली, राष्ट्रीय शूटिंग बॉल खिलाड़ी संजय चौधरी, रुड़की नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर एवं अंतरराष्ट्रीय शूटिंग बॉल खिलाड़ी सूरज चौधरी, शहजाद अली, खानपुर से बसपा प्रत्याशी नसीम अहमद, साजिद अली, नासिर अली तथा राष्ट्रीय रेफरी आसिफ अहमद शामिल रहे।

 

इस अवसर पर शूटिंग बॉल एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने कहा कि जिले में इस तरह की प्रतियोगिताएं नियमित रूप से आयोजित होनी चाहिए। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाकर देश का नाम रोशन कर सकेंगे।

 

कार्यक्रम में अमीर आलम, डॉ. अंजुम, सहित अनेक खेल प्रेमी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button