कोटद्वारदेहरादूननगर पंचायत इमली खेड़ापिरान कलियररूडकीहरिद्वार

इमलीखेड़ा में विशु मेडिकल एजेंसी का भव्य शुभारंभ, भाजपा के पूर्व प्रत्याशी मुनीश सैनी ने किया उद्घाटन

। कलियर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत इमलीखेड़ा में आज संदीप कुमार की विशु मेडिकल एजेंसी का शुभारंभ हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। उद्घाटन समारोह में भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुनीश सैनी ने मुख्य रूप से शिरकत की और फीता काटकर मेडिकल एजेंसी का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मुनीश सैनी ने संदीप कुमार एवं उनके समस्त परिवारजनों को नए प्रतिष्ठान की शुरुआत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि किसी भी नए व्यवसाय की शुरुआत मेहनत, लगन और विश्वास के साथ होती है। क्षेत्र में नए प्रतिष्ठानों का खुलना स्थानीय विकास और सुविधाओं के विस्तार की दिशा में सकारात्मक कदम है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि विशु मेडिकल एजेंसी क्षेत्रवासियों को बेहतर दवाइयां एवं आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और अपनी अच्छी सेवाओं से लोगों का विश्वास हासिल करेगी।

उद्घाटन समारोह में मौजूद लोगों ने भी संदीप कुमार को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

संदीप कुमार की इस नई पहल को लेकर क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा। ईश्वर से कामना है कि विशु मेडिकल एजेंसी दिन दोगुनी और रात चौगुनी तरक्की करे तथा सफलता की नई ऊंचाइयों को छुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button