रिपोर्ट शुभम चौधरी
कौशिक पब्लिक स्कूल इमली खेड़ा हरिद्वार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। सिविल जज सिमरनजीत कौर ने फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल जज सिमरनजीत कौर ,सेक्रेटरी डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज ऑथोरिटी, हरिद्वार ने शिरकत की। विशेष अतिथि के तौर पर एग्रोनॉमी के प्रोफेसर एवं पूर्व ज्वाइंट केन कमिश्नर विनोद कुमार मौजूद रहे।
किसान दिवस भारत के सभी किसानों को समर्पित है कौशिक पब्लिक स्कूल ने इस अवसर पर इमली खेड़ा एवं आसपास के सभी गांव के किसानों को आमंत्रित किया। इस अवसर पर अनेक विभागों के अधिकारी शामिल हुए जैसे सहकारिता विभाग, कृषि विभाग, इफको इत्यादि के अधिकारी मौजूद रहे एवं उन्होंने किसानों को भूमि की उर्वरक क्षमता बढ़ाने, बीजों के बारे में एवं फसल बीमा योजनाओं के अनेक विषयों पर जानकारी दी। कार्यक्रम का प्रारंभ कौशिक पब्लिक स्कूल के शिक्षकों द्वारा समूह गायन करके किया गया।
इसके पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कर्णवाल एवं कोऑर्डिनेटर पूजा प्रधान द्वारा मुख्य अतिथियो को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि सिमरनजीत कौर ने सभी किसानों को देश का सबसे मेहनती वर्ग बताया साथ ही यह भी बताया कि किस तरह देश का किसान दिन रात मेहनत करके देश के निर्माण में अपना सहयोग देता है। इस कार्यक्रम में विद्यालय की डायरेक्टर सुश्री कनिका कौशिक भी मौजूद रही जिन्होंने मुख्य अतिथि सिमरनजीत कौर का अभिवादन शॉल पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके किया। विशेष अतिथि श्री विनोद कुमार जी द्वारा भी किसानों को विभिन्न विषयों पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस कार्यक्रम में शुगर केन डिपार्मेंट के अधिकारी बीके चौधरी एवं इफको रुड़की के जनरल मैनेजर आरबी सिंह मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण करनवाल द्वारा सभी अतिथियों का धन्यवाद किया गया साथ ही उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए विद्यालय प्रबंधन का भी धन्यवाद किया।




