। भाजपा जिला कार्यालय पर बुधवार को जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह की अध्यक्षता में जिला मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रभारी आदित्य चौहान एवं सह-प्रभारी रविंद्र कटारिया का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की आगामी योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, जिला प्रभारी आदित्य चौहान एवं सह-प्रभारी रविंद्र कटारिया ने 13 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा की तैयारियों एवं कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा नेहरू स्टेडियम से शाम 4 बजे प्रारंभ होकर सिविल लाइन, रुड़की स्थित शताब्दी द्वार तक जाएगी। यात्रा में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होकर इसे सफल बनाएं।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा का संगठनात्मक आधार कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से लगातार मजबूत हो रहा है।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, शोभाराम प्रजापति, आदेश सैनी, मुनीष सैनी, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, राजपाल सिंह, वैजन्ती माला, देवी सिंह राणा,सागर गोयल, संजय अरोड़ा, संजीव तोमर, सौरभ गुप्ता, सोनू धीमान, भीम सिंह, सतीश सैनी, तेजपाल सिंह, नवनीत सिंह, प्रतिभा चौहान, नितिन गोयल, पंकज नंदा, आकाश गौतम, सुशील रावत, अंकित गौतम, कदम सिंह, गीता मलिक,विभोर सेठी, नीटू सिंह, देवी सिंह राणा,राहुल मुल्तानी, नीलकमल शर्मा, बृजमोहन सैनी, संदीप पुरी, सुरेश सैनी, गौरव कौशिक,रोमा सैनी, सावित्री मंगला, अरुण लोहान, तेजपाल सिंह सैनी,ऋषिपाल बालियान सहित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं विभिन्न मंडलों के अध्यक्षगण उपस्थित रहे।




