उत्तराखंडरूडकीहरिद्वार

विधायक चैंपियनशिप खेल महाकुंभ के अंतर्गत अंडर-19 कबड्डी बालक वर्ग का फाइनल संपन्न

 

विधायक चैंपियनशिप खेल महाकुंभ के अंतर्गत अंडर-19 कबड्डी बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला एन.एम.पी. स्कूल एवं स्पोर्ट्स अकादमी में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में भलस्वागाज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि भगवानपुर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया।

 

समापन समारोह की मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्रीमती करुणा कर्णवाल रहीं। कार्यक्रम में आयोजक अधिकारी एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्री विक्रांत चौधरी तथा आयोजक विद्यालय के प्रबंधक श्री राजकुमार सैनी उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर सांख्यिकी अधिकारी श्रीमती स्मिता सैनी, श्री अनिल चमोली, अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, श्री शोएब अली, खेल प्रशिक्षक श्री महिपाल सिंह, खेल प्रशिक्षक श्री केशव जी, ब्लॉक कमांडर श्री ऋतिक सैनी तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के दौरान उद्घोषक की भूमिका श्री बृजभान दुबे, सहायक अध्यापक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय चुड़ियाला ने निभाई। वहीं मुख्य अंपायर की भूमिका श्री नवीन कुमार सैनी ने निभाई। उनके साथ श्री भीम सिंह एवं श्री विनीत कुमार ने भी निर्णायक मंडल में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

समापन अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं। प्रतियोगिता का आयोजन खेल भावना, अनुशासन और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button