धनौरी। भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन, उत्तराखंड भारत की महत्वपूर्ण बैठक संगठन के प्रदेश कार्यालय महर्षि दयानंद शिक्षण संस्थान, धनौरी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव सैनी ने की। संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष अरुण सैनी के अनुमोदन के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपीं।
नई जिम्मेदारियों के तहत सुभाष सैनी को प्रदेश कोषाध्यक्ष, राजेश सैनी एवं राकेश सैनी को प्रदेश महासचिव तथा हरिद्वार जिले के जिला अध्यक्ष गजे सिंह सैनी को प्रदेश संगठन मंत्री बनाया गया। वहीं संगठन के युवा सामाजिक योद्धा अनुज सैनी को हरिद्वार जिले के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक के दौरान संगठन के सक्रिय साथी डॉ. संजय सैनी को कांग्रेस पार्टी का प्रदेश सचिव बनाए जाने पर पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए भव्य स्वागत किया। वहीं नगर पंचायत इमली खेड़ा में सरकार द्वारा नामित नवनियुक्त सभासद कर्म सिंह सैनी का भी संगठन की ओर से सम्मान किया गया।
इसी क्रम में हरिद्वार जिले की जिला महासचिव सुनीता सैनी को भारतीय जनता पार्टी द्वारा सुनहरा मंडल महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष बनाए जाने तथा उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सैनी को कांग्रेस पार्टी द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष अरुण सैनी की ओर से सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज को एकजुट कर सामाजिक उत्थान, शिक्षा, युवाओं को आगे बढ़ाने तथा समाजहित के कार्यों को मजबूती प्रदान करना है। नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई गई।

बैठक में संस्थापक एवं राष्ट्रीय समिति अध्यक्ष अरुण सैनी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव सैनी, प्रदेश प्रवक्ता अश्वनी सैनी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सैनी, प्रदेश संगठन महामंत्री दीपचंद सैनी, प्रदेश महासचिव अमित सैनी, आदेश सैनी, मनीष सैनी, राजेश सैनी, राकेश सैनी, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुभाष सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद सैनी, जिला सचिव सोनू सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण सैनी, मातृशक्ति की प्रदेश अध्यक्ष बीना सैनी, प्रदेश संगठन मंत्री कंवरपाल प्रधान, उत्तर प्रदेश प्रभारी डॉ. संजय सैनी, युवा शक्ति के प्रदेश उपाध्यक्ष करम सिंह सैनी, नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अनुज सैनी, जिला महासचिव सुनीता सैनी, योगेश सैनी एवं जिला मीडिया प्रभारी बलेश सैनी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक योद्धा एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।




