उत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूननैनीतालरूडकीहरिद्वार

योगी रोड के जन्मदिन पर जुटा भाजपा परिवार, बधाई देने पहुंचे दिग्गज नेता बीजेपी सरकार में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी समेत भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं

 

रुड़की। भाजपा नेता योगी रोड के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित समारोह में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना। जन्मदिन की खुशियों में शामिल होने के लिए हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तथा भाजपा महिला मोर्चा उत्तराखंड की प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी सहित कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता पहुंचे।

समारोह में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने योगी रोड को फूल-मालाएं पहनाकर एवं शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई गईं और समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

 

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और रोमा सैनी ने योगी रोड को जन्मदिन की बधाई देते हुए स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।

जन्मदिन समारोह के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। कार्यक्रम आपसी मेलजोल और सौहार्द के माहौल में संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने पहुंचकर योगी रोड को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button