उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

सेवा में दिखी शिवभक्ति: विनोद कश्यप ने कांवड़ियों को बांटे फल, बोले— शिवभक्तों की सेवा ही सच्ची भक्ति

 

 

भगवानपुर। पवित्र कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा के लिए राष्ट्रीय बजरंग दल के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कश्यप ने सेवा अभियान चलाया। उन्होंने कांवड़ मार्ग से गुजर रहे शिवभक्त कांवड़ियों को फल एवं जल वितरित कर उनका स्वागत किया और यात्रा के दौरान उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान किया।

 

इस अवसर पर विनोद कश्यप ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, श्रद्धा और सेवा का ऐसा पर्व है, जिसमें शिवभक्तों की सेवा करना स्वयं भगवान शिव की सेवा के समान है। देश के अलग-अलग हिस्सों से हरिद्वार पहुंचकर गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जाने वाले कांवड़ियों के चेहरे पर मुस्कान लाना और उनकी यात्रा में सहयोग करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता हर परिस्थिति में शिवभक्तों की सेवा के लिए तत्पर हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान सेवा कार्यों का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।

 

विनोद कश्यप ने आमजन से भी अपील की कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों का सम्मान करें और अपनी क्षमता के अनुसार उनकी सेवा में योगदान दें। उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण और श्रद्धा से ही कांवड़ यात्रा की पवित्र भावना और मजबूत होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button