रिपोर्ट अभिषेक सैनी
जिला चिकित्सा एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों द्वारा भगवानपुर क्षेत्र के फर्जी अस्पतालों के विरुद्ध बड़ा अभियान चलाया गया इससे पूर्व रुड़की में भी फर्जी अस्पतालों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए अवैध रूप से संचालित अस्पताल को सील किया गया था।

जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा भेजी गई टीम में सहायक जिला चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में सीएम पोर्टल पर की गई शिकायतों की जांच पर कार्रवाई करते हुए भगवानपुर के केयर हॉस्पिटल एवं मेडिकेयर हॉस्पिटल को सील किया गया है। शिकायतकर्ता द्वारा अस्पताल में डॉक्टरों की अनुपस्थिति, सरकारी दवाइयां की अवैध बिक्री एवं भगवानपुर स्थित सामुदायिक चिकित्सा केंद्र से मरीज को लाने जैसे मामलों की अनेक शिकायतें मिल रही थी।
गौरतलाप है कि सामुदायिक चिकित्सा केंद्र भगवानपुर के अधिकारियों की मिलीभगत से अनेक अवैध अस्पतालों द्वारा उक्त कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि जमकर हो रहे हैं भ्रष्टाचार में आम जनता का जीवन संकट में आ रहा है।

जिला चिकित्सा अधिकारी ने कहा है कि क्षेत्र में अवैध अस्पतालों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।




