हरिद्वार। देवभूमि जागृति फाउंडेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.रजनीश सैनी ने संस्थापक संरक्षक मुनीश सैनी,राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार शिक्षाविद समय सिंह सैनी से विचार विमर्श के उपरांत फाउंडेशन को और अधिक मजबूत,सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से फाउंडेशन की मुख्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की।
घोषित कार्यकारिणी में राष्ट्रीय महामंत्री एड.आशीष राष्ट्रवादी,राष्ट्रीय महासचिव सुधीर आर्य,राष्ट्रीय प्रभारी मा.पप्पन कश्यप,राष्ट्रीय सह प्रभारी अनमोल सैनी, राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित आशीष शर्मा,राष्ट्रीय संगठन मंत्री अनुपम सैनी,राष्ट्रीय समन्वयक मा.अनिल सैनी,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मा.प्रवेश कश्यप,राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष डॉ.विश्वास सैनी,राष्ट्रीय सचिव मा.अनिल चौहान,डॉ रंजन धनगर,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन राज सैनी,मा.अंकित शर्मा,राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार सिद्धार्थ जैन, राष्ट्रीय मंत्री मा.अजीत सैनी,राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी विक्रमजीत सिंह,राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी पुरुषोत्तम सैनी,राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी डॉ.अशोक सैनी,राष्ट्रीय कार्यालय सह प्रभारी विजय सैनी सहित अन्य पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में समय-समय पर पदों एवं दायित्वों का विस्तार भी किया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.रजनीश सैनी ने कहा कि देवभूमि जागृति फाउंडेशन शिक्षा,समाजसेवा, स्वास्थ्य,साहित्य,पर्यावरण, खेलकूद एवं राष्ट्रहित के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है।नई कार्यकारिणी का उद्देश्य संगठन की गतिविधियों को देश के विभिन्न राज्यों एवं जिलों तक पहुंचाना तथा सर्व समाज के महापुरुषों के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है।
उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी निष्ठा,पारदर्शिता,अनुशासन और सेवा भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा फाउंडेशन को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने में योगदान दें। देश के विभिन्न राज्यों में प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणियों का गठन कर संगठन के सेवा कार्यों को और व्यापक रूप दिया जाएगा।



