उत्तराखंड

विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा विभाग के पदाधिकारी ने मांग की सोहलपुर गाड़ा में गौ कशी हथियारों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई होनी चाहिए*

 रिर्पोट अभिषेक सैनी 

 

रुड़की। विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा विभाग ने सोहलपुर गाड़ा निवासी गौकशी के आरोपियों पर गैंगस्टर की कारवाई की मांग की है। इसके साथ है माधोपुर तालाब में डूब कर मरने वाले वसीम का साथ देने वाले सांसद और खानपुर विधायक पर भी दोषियों का साथ देने का आरोप लगाया। 

स्वामी दिनेशानंद भारती ने कहा सोहलपुर गाड़ा के एक ही परिवार पर गौकशी के 52 मुकदमे दर्ज हैं उस परिवार के लोगों पर गैंगस्टर लगाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि माधोपुर तालाब में डूबकर मरने वाला वसीम भी इसी परिवार से था लेकिन गौ हत्यारों को बचाने के लिए कुछ लोगों द्वारा राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है। नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद और खानपुर विधायक भीड़ इकट्ठा कर प्रशासन पर दबाव बनाने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भीड़ इकट्ठा करने से दबाव बनाने से अच्छा है कि संवैधानिक मांग करें। वहीं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वह इस मामले में राजनीति कर रहे हैं उनके नीले कबूतर यहां नहीं उड़ने दिए जाएंगे। इसके साथ ही अपने गांव में घुसने की चेतावनी भी बाबा दिनेशानंद भारती ने आजाद को दे डाली। इसके साथ ही खानपुर विधायक उमेश कुमार के बारे में उन्होंने कहा कि विधायक ने आज तक कभी न्याय संगत मांग नहीं की।  

उनके द्वारा हमेशा समुदाय विशेष के लोगों को बचाने का काम किया गया और उनका साथ देने का काम किया। उन्होंने कहा कि विधायक को मांग करनी चाहिए थी कि दोषियों के खिलाफ कारवाई होनी चाहिए चाहें वह किसी धर्म का हो। उन्होंने कहा कि विधायक को चाहिए कि वह गौ हत्यारों के खिलाफ रैली निकालें उसमें दोषी की गिरफ्तारी की मांग करें। वह भी उसका साथ देंगे। वहीं शांतरशाह मामले में नगीना सांसद और खानपुर विधायक द्वारा उठाई गई मांग को उन्होंने जायज बताया और कहा कि बेटी किसी एक जाती समाज की नहीं बेटी सबकी होती है और बेटी को न्याय मिलना चाहिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button