उत्तराखंडनगर पंचायत इमली खेड़ारूडकीहरिद्वार

सैनी समाज का 90% वोट बीजेपी को, फिर भी विकास कार्यों में क्षेत्र सबसे पीछे क्यों?” — अब जनता पूछ रही हिसाब

“सैनी समाज का 90% वोट बीजेपी को, फिर भी विकास कार्यों में क्षेत्र सबसे पीछे क्यों?” — अब जनता पूछ रही हिसाब

कलियर विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सैनी समाज के बीच अब एक बड़ा सवाल तेजी से उठने लगा है। समाज के लोगों का कहना है कि हर चुनाव में सैनी समाज मजबूती के साथ भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करता है और लगभग 90 प्रतिशत वोट बीजेपी को जाता है, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र में विकास कार्य धरातल पर नजर नहीं आते।

जनता का कहना है कि वर्षों से टूटी सड़कें, जलभराव, बेरोजगारी, खराब स्वास्थ्य सुविधाएं और अधूरे विकास कार्य लोगों की परेशानी बने हुए हैं। चुनाव के समय नेताओं के बड़े-बड़े वादे और मंचों से विकास की बातें तो खूब होती हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही जनता खुद को ठगा हुआ महसूस करने लगती है।

सैनी समाज के लोगों का कहना है कि जब समाज हर बार पार्टी को मजबूत करने का काम करता है, तो बदले में क्षेत्र को क्या मिला? आखिर विकास की योजनाओं में क्षेत्र को प्राथमिकता क्यों नहीं दी गई? लोगों का साफ कहना है कि अब जनता सिर्फ भाषण नहीं, बल्कि जमीन पर काम देखना चाहती है।

क्षेत्र के युवाओं में भी नाराजगी देखने को मिल रही है। उनका कहना है कि रोजगार के अवसर नहीं बढ़े, शिक्षा और खेल सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया गया और गांवों की बुनियादी समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं। ऐसे में जनता अब अपने समर्थन का हिसाब मांग रही है।

राजनीतिक गलियारों में भी इस मुद्दे की चर्चा तेज हो चुकी है। लोगों का मानना है कि अगर समय रहते विकास कार्यों में तेजी नहीं आई, तो आने वाले चुनावों में जनता अपने वोट की ताकत से बड़ा संदेश दे सकती है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है —

“जब वोट 90 प्रतिशत, तो विकास शून्य क्यों?”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button