जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली ने कुमार समुदाय के युवाओं से की वार्ता, युवाओं ने बीजेपी और कांग्रेस से दूरी बनाकर जन अधिकार पार्टी के साथ खड़े होने की जताई प्रतिबद्धता।
कलियर। कलियर विधानसभा में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी कड़ी में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली ने कुमार समुदाय के युवाओं के साथ मुलाकात कर राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से वार्ता की।
इस दौरान कुमार समुदाय के युवाओं ने अपनी बात रखते हुए कहा कि अब समय बदलाव का है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस को मौका देने के बाद अब 2027 के विधानसभा चुनाव में वे जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।
युवाओं ने कहा कि इस बार उनका समर्थन किसी परंपरागत राजनीतिक दल के बजाय जन अधिकार पार्टी को रहेगा। उन्होंने आजाद अली को तन-मन-धन से सहयोग देने और विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती प्रदान करने की बात कही।
इस मुलाकात को कलियर विधानसभा की आगामी चुनावी राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 2027 के चुनाव से पहले विभिन्न समुदायों के युवाओं के बीच राजनीतिक चर्चाओं का दौर तेज होता दिखाई दे रहा है।

अब देखना होगा कि कुमार समुदाय के युवाओं का यह समर्थन 2027 के चुनाव में जन अधिकार पार्टी की राजनीतिक ताकत को कितना मजबूत करता है।




