उत्तराखंडगदरपुरदेहरादूननगर पंचायत इमली खेड़ापिरान कलियररूडकीहरिद्वार

*जनसेवा बनी पहचान, कलियर विधानसभा में लगातार सक्रिय हैं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी*

 

*कलियर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी लगातार जनसंपर्क अभियान और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से जनता के बीच अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों में पहुंचकर वह लोगों की समस्याएं सुन रही हैं, सरकार की* *जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रही हैं और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।*

*रोमा सैनी का कहना है कि “कलियर की मिट्टी मेरे लिए केवल जन्मभूमि नहीं, बल्कि सेवा और संस्कार की पहचान है।” इसी भावना के साथ वह क्षेत्र के हर वर्ग—महिलाओं, युवाओं, किसानों और जरूरतमंद परिवारों—से लगातार संवाद स्थापित कर रही हैं।*

 

*उन्होंने “भ्रष्टाचार मुक्त, विकास युक्त कलियर” का संकल्प दोहराते हुए कहा कि विकास तभी सार्थक है, जब उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसी उद्देश्य से वह एक समर्पित भाजपा कार्यकर्ता के रूप में सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और जनता की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का कार्य लगातार कर रही हैं।*

*भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि रोमा सैनी ने संगठनात्मक जिम्मेदारियों के साथ-साथ जनसेवा को भी अपनी प्राथमिकता बनाया है। सामाजिक, धार्मिक और जनहित के कार्यक्रमों में उनकी नियमित भागीदारी ने उन्हें क्षेत्र की सक्रिय महिला नेताओं में शामिल कर दिया है।*

*रोमा सैनी ने क्षेत्रवासियों से आशीर्वाद और सहयोग की अपील करते हुए कहा कि “कलियर का विकास, जनता का विश्वास और सेवा का संकल्प ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मैं भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ क्षेत्र की सेवा करती रहूंगी।”*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button