उत्तराखंडदेहरादूननगर पंचायत इमली खेड़ापिरान कलियररूडकीहरिद्वार

कलियर विधानसभा में भाजपा टिकट को लेकर पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी ब्रिजेश सैनी की दोटूक, बोले— “इस बार अन्य समाज को मिले मौका, तभी और मजबूती से खिलेगा कमल”

 

 

कलियर। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कलियर विधानसभा में भी भाजपा टिकट को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। इसी बीच मेहवड़ कला निवासी एवं भाजपा के पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी ब्रिजेश सैनी ने टिकट वितरण को लेकर अपनी स्पष्ट राय रखते हुए बड़ा बयान दिया है।

 

ब्रिजेश सैनी ने कहा कि कलियर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी को इस बार सैनी समाज के बजाय किसी अन्य समाज के योग्य, कर्मठ, जनप्रिय और संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता को टिकट देने पर विचार करना चाहिए। उनका कहना है कि भाजपा हर समाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और समय-समय पर नए सामाजिक समीकरणों को अवसर देना संगठन की मजबूती के लिए आवश्यक होता है।

उन्होंने कहा कि कलियर विधानसभा में अनेक समाजों के कार्यकर्ताओं ने वर्षों तक बिना किसी पद की अपेक्षा के पार्टी को मजबूत करने के लिए दिन-रात मेहनत की है। ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं को प्रतिनिधित्व मिलने से न केवल संगठन और अधिक मजबूत होगा, बल्कि सभी वर्गों में सकारात्मक संदेश भी जाएगा।

ब्रिजेश सैनी ने विश्वास जताया कि यदि पार्टी इस बार नए सामाजिक समीकरण के साथ आगे बढ़ती है, तो कलियर विधानसभा में भाजपा का कमल और अधिक मजबूती से खिलेगा तथा पार्टी पहले से बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।

उन्होंने यह भी कहा कि उनका यह सुझाव पूरी तरह संगठन के हित और भाजपा की जीत को ध्यान में रखकर दिया गया है। अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व का होगा और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उसे पूरी निष्ठा के साथ स्वीकार करते हुए कमल खिलाने के लिए एकजुट होकर कार्य करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button