उत्तराखंडकोटद्वारदेशदेहरादूननगर पंचायत इमली खेड़ानैनीतालरूडकीहरिद्वार

नगर पंचायत इमलीखेड़ा के लाल कृष्णा सैनी ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन-1 बॉक्सिंग में जीता सिल्वर, अब नेशनल में गोल्ड का लक्ष्य

 

 

इमलीखेड़ा। प्रतिभा, मेहनत और जुनून का शानदार उदाहरण पेश करते हुए नगर पंचायत इमलीखेड़ा के होनहार मुक्केबाज़ कृष्णा सैनी ने सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन-1 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर

सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने सीबीएसई नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए भी अपना चयन सुनिश्चित कर लिया है।

 

राधे-राधे बॉक्सिंग अकादमी के खिलाड़ी कृष्णा सैनी ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए हरिद्वार और उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया। अब उनका अगला लक्ष्य गुरुग्राम में आयोजित होने वाली सीबीएसई नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करना है।

कृष्णा सैनी की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। भाजपा सभासदों, स्थानीय

जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और खेल प्रेमियों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कृष्णा जैसे युवा खिलाड़ी क्षेत्र के अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा हैं और उनकी सफलता पूरे इमलीखेड़ा के लिए गर्व का विषय है।

क्षेत्रवासियों ने विश्वास जताया कि कृष्णा सैनी नेशनल चैंपियनशिप में भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर इमलीखेड़ा, हरिद्वार और उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button