उत्तराखंड

विकास कार्य ठप, वादों से मुकरा प्रत्याशी — कलियर की जनता नाराज़

 

कलियर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य न होने से जनता में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीजेपी प्रत्याशी ने चुनाव के दौरान जो बड़े-बड़े वादे किए थे, वे आज पूरी तरह खोखले साबित हो रहे हैं। ज़मीन पर न तो कोई नया विकास दिख रहा है और न ही पुरानी समस्याओं का समाधान हुआ है।

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि सड़क, पानी, बिजली, नालियों, सफ़ाई और रोज़गार जैसे बुनियादी मुद्दों पर प्रत्याशी पूरी तरह विफल रहे हैं। जनता का कहना है कि सत्ता में आने के बाद प्रत्याशी अपने ही वादों से मुकर गए और जनता की उम्मीदों को नजरअंदाज किया गया।

कलियर की जनता अब सवाल पूछ रही है कि जब वादे पूरे नहीं करने थे तो किए ही क्यों गए। लोगों का साफ कहना है कि अब सिर्फ भाषण नहीं, ठोस विकास कार्य चाहिए। यदि जल्द हालात नहीं बदले, तो जनता लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देने के लिए तैयार 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button