*रुड़की में गंगा आरती कार्यक्रम में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत रहे उपस्थित, मां गंगा की आरती कर सभी के लिए मंगल कामना की*
रुड़की स्थित पावन गंगा तट पर आयोजित भव्य गंगा आरती कार्यक्रम में आज हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा की जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह तथा रुड़की नगर निगम की मेयर अनीता देवी अग्रवाल , ललित मोहन अग्रवाल भी उपस्थित रहीं। यह कार्यक्रम गंगा की आराधना और सनातन संस्कृति के संरक्षण की भावना से प्रेरित था।
गंगा आरती के शुभारंभ से पूर्व सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं धार्मिक जीवनधारा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नमामि गंगे परियोजना के माध्यम से गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाने का जो संकल्प लिया गया है, वह अब जन-आंदोलन का रूप ले चुका है।
इस अवसर पर डॉ. मधु सिंह ने कहा कि भाजपा सदैव भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने सभी स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे गंगा की सफाई एवं संरक्षण में सक्रिय भागीदारी करें।
मेयर श्रीमती अनीता देवी अग्रवाल ने नगर निगम की ओर से गंगा घाटों की नियमित सफाई और सुविधाओं के विकास की जानकारी दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि नगर निगम गंगा आरती जैसे आयोजनों को भविष्य में और भी भव्य रूप देगा।
गंगा आरती कार्यक्रम में स्थानीय जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं संत समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम का समापन दीप प्रज्वलन और गंगा स्तुति के साथ हुआ।



