उत्तराखंड

डॉ. तेज सिंह सैनी को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में मिली अहम जिम्मेदारी

 

 

रुड़की। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. तेज सिंह सैनी को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में मनोनीत किया है। उनके मनोनयन की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और डॉ. सैनी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

डॉ. तेज सिंह सैनी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और संगठन के प्रति समर्पित होकर कार्य करते आ रहे हैं। संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका, राजनीतिक अनुभव और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय को देखते हुए प्रदेश कार्यसमिति में उन्हें जिम्मेदारी मिलना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

कार्यकर्ताओं का कहना है कि डॉ. सैनी का अनुभव संगठन के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। प्रदेश कार्यसमिति में उनकी सक्रिय भूमिका से पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलने के साथ ही कार्यकर्ताओं को भी नई ऊर्जा और मार्गदर्शन मिलेगा।

 

डॉ. तेज सिंह सैनी ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी दिए जाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन के लिए कार्य करेंगे।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

 

डॉ. तेज सिंह सैनी के मनोनयन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके राजनीतिक अनुभव एवं संगठन के प्रति समर्पण का सम्मान है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन से पार्टी संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

 

डॉ. तेज सिंह सैनी को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने को क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए पार्टी नेतृत्व का आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button