उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

*सन्त निरंकारी मिशन द्वारा श्रीनगर गढ़वाल ब्रांच में रक्तदान शिविर का आयोजन’*

निस्वार्थ भाव से श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान’*

 

 

लाम मजाहिदपुर। श्रीनगर गढ़वाल, 17 सितंबर 2026ः- मानवता के कल्याणार्थ समर्पित संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा ब्रांच श्रीनगर गढ़वाल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन आशीर्वाद से संपन्न हुआ।

रक्तदान शिविर में मिशन के श्रद्धालुओं ने निःस्वार्थ भाव से बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रक्त संग्रह के लिए मेडिकल कॉलेज एवं बेस हॉस्पिटल, श्रीनगर के ब्लड बैंक की टीम उपस्थित रही, जिसने लगभग 80 यूनिट रक्त एकत्रित किया। रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से 16 सितंबर को एक जागरूकता रैली भी आयोजित की गई।

शिविर में श्री हरभजन सिंह, जोनल इंचार्ज, मसूरी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने रक्तदाताओं की निःस्वार्थ सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का एक अमूल्य माध्यम है और जरूरतमंदों के जीवन को बचाने में इसका महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया।

इस अवसर पर संयोजक श्री हरिलाल शाह ने सभी गणमान्य अतिथियों, रक्तदाताओं, चिकित्सक एवं मेडिकल टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया। रक्तदान शिविर मे उत्तराखंड राज्य के शिक्षामंत्री माननीय धन सिंह रावत एवं नगर-निगम महापौर आरती भंडारी ने भी निरंकारी मिशन के इस मानवता की सेवा की भूरी भूरी प्रसंशा की ।

उल्लेखनीय है कि संत निरंकारी मिशन वर्ष 1986 से निरंतर रक्तदान शिविरों का आयोजन करता आ रहा है। सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी का संदेश -“रक्त नालियों में नहीं, नाड़ियों में बहना चाहिए” मानव सेवा की इस भावना को प्रेरित करता रहा है। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के मार्गदर्शन में यह सेवा अभियान निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है।

संत निरंकारी मिशन द्वारा मानवता की सेवा, जनकल्याण और समाज के प्रति अपने दायित्वों को निभाने की दिशा में ऐसी सेवाएं निरंतर जारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button