उत्तराखंडनगर पंचायत इमली खेड़ारूडकीहरिद्वार

20 साल पुरानी सड़क का सपना हुआ साकार, नगर पंचायत इमलीखेड़ा वार्ड नं 07 में विकास कार्य को मिली रफ्तार निर्दलीय नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी की पहल से कश्यप समाज क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

 

इमलीखेड़ा। नगर पंचायत इमलीखेड़ा में विकास कार्यों को गति देते हुए कश्यप समाज क्षेत्र की करीब 20 वर्ष पुरानी सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। लंबे समय से बदहाल सड़क से परेशान क्षेत्रवासियों के लिए यह विकास कार्य बड़ी राहत लेकर आया है। सड़क का निर्माण जिला योजना के अंतर्गत कराया जा रहा है।

सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ निर्दलीय नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी के सौजन्य से सभासद प्रतिनिधि अजय कुमार की मौजूदगी में किया गया। निर्माण कार्य शुरू होते ही क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने कहा कि वर्षों से सड़क की हालत खराब होने के कारण आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही थी। अब सड़क बनने से इस समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है।

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो विकास कार्य लंबे समय से लंबित हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है। कश्यप समाज क्षेत्र की 20 साल पुरानी सड़क का निर्माण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

सभासद प्रतिनिधि अजय कुमार ने कहा कि सड़क निर्माण क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। जिला योजना के माध्यम से सड़क निर्माण शुरू होने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र में आवागमन और बेहतर होगा।

सड़क निर्माण शुरू होने पर स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी और सभासद प्रतिनिधि अजय कुमार का आभार व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होने से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि सड़क का निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय पर पूरा होगा और आने वाले दिनों में नगर पंचायत के अन्य क्षेत्रों में भी विकास कार्यों को इसी तरह गति मिलेगी।

वार्ड नंबर 7 में इंटरलॉकिंग सड़क का किया उद्घाटन मौजूद रहे   बीजेपी सरकार से नॉमिनेट सभासद अजय  गोयल शिवकुमार सैनी सभासद मेहरबान सभासद अभिषेक सभासद सचिन पाल सभासद शिवकुमार अजय कुमार   ईओ अधिकारी मंजू चौहान नगर पंचायत वासी आदि मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button