उत्तराखंडरूडकीहरिद्वार

शहीद सोनीत सैनी जी एवं विकास सैनी जी मेमोरियल कबड्डी टूर्नामेंट में पहुंचीं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी, युवा खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह* रोमा सैनी

 

 

रुड़की। शहीद सोनीत सैनी जी एवं विकास सैनी जी मेमोरियल कबड्डी टूर्नामेंट में आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु भूषण खंडूड़ी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़कर अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

विधानसभा अध्यक्ष ने युवाओं के सर्वांगीण विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और संघर्ष करने की प्रेरणा भी प्रदान करते हैं।

 

कार्यक्रम की आयोजक खेलो स्कूल स्पोर्ट प्रमोशन ट्रस्ट एवं प्रायोजक भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रमा सैनी को इस आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। शहीद सोनेट एवं विकास सैनी की स्मृति में आयोजित यह प्रतियोगिता युवाओं को खेलों से जोड़ने तथा स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यक्रम में राज्य मंत्री श्री श्यामवीर सैनी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राकेश गिरी, जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह जी,इमलीखेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष श्री मनोज सैनी, चेयरमैन राजीव गर्ग जी,सांसद प्रतिनिधि श्री विक्रम गर्ग, श्री देशपाल रोड, श्री सतबीर रोड, श्री सुरेश रोड, श्री अनिल पाल तथा फोनिक्स संस्थान के अध्यक्ष श्री चिरब जैन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने, स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने तथा समाज में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button