उत्तराखंडरूडकीहरिद्वार

हरिद्वार यूनिवर्सिटी रूडकी में रोटरी क्लब द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन मुख्य अतिथि राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति,

 

रोटरी क्लब रूडकी द्वारा हरिद्वार यूनिवर्सिटी परिसर में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। इस शिविर का उद्देश्य रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त एकत्र करना और युवाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ हरिद्वार यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष सी0ए0 सत्येन्द्र कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष नमन बंसल, राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कविन्द्र चैधरी, मयंक गुप्ता, अरविन्द कुमार, प्रोवीसी डाॅ0 आदेश आर्या, ले0 सुमित चैहान एवं रोटरी क्लब के अध्यक्ष रवि प्रकाश द्वारा किया गया। शिविर में चिकित्सा विशेषज्ञों की निगरानी में कुल 113 यूनिट की संख्या, यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्त दानदाताओं की स्वास्थ्य जांच के बाद पूरी सावधानी और स्वच्छता के साथ रक्त संग्रह किया गया।

रोटरी क्लब अध्यक्ष ने कहा कि “रक्तदान एक महान मानव सेवा है जो किसी की जान बचा सकता है। युवाओं की भागीदारी इस मुहिम को और सशक्त बनाती है।” हरिद्वार यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में सहयोग देने का आश्वासन दिया। यह आयोजन न केवल सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक था, बल्कि यह युवाओं में सेवा और संवेदनशीलता की भावना को भी जागृत करता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button